
छात्राओं से छेड़छाड़: प्राचार्य गिरफ्तार, शिकायत छिपाने वाली महिला सहायक शिक्षक निलंबित
सिमगा के कामता स्कूल में प्राचार्य देवलाल साहू में नाबालिक छात्राओं से छेड़छाड़ करने के मामले में गिरफ्तार होकर जेल जा चुके हैं। इधर शिक्षा विभाग ने शिकायत छिपाने वाली सहायक शिक्षक हेमा देवांगन को निलंबित किया।
एजुकेशन रिपोर्टर|बलौदा बाजार
जिन बालिकाओं को गुड टच बैड टच, सुरक्षा, शिक्षा और अधिकारों की सीख मिलनी थी, उनके साथ स्कूल का प्राचार्य छेड़छाड़ करता है। वहीं स्कूल की महिला शिक्षक प्राचार्य की चापलूसी में छात्राओं के शोषण की आवाज बनने की जगह उनकी आवाज दबाने में और उनके अधिकारों का गला घोंटने में लगी रही। छात्राओं की शिकायतें छुपाकर उसने गुरु-शिष्य परंपरा को कलंकित कर रहे प्राचार्य का साथ देती रही। अपनी जिम्मेदारी निभाने के बजाय वह महिला होते हुए पीड़ित बच्चियों के लिए शोषक रूपी अभिशाप बन गई।

सिमगा थाना क्षेत्र के कामता स्कूल के प्रभारी प्राचार्य नाबालिक छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी बनाए गए हैं। उनको पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इधर आरोपी शिक्षक की करतूत छिपाने वाली महिला शिक्षक की जानकारी सामने आई है। इसके बाद अब सहायक शिक्षक एलबी को शिक्षा विभाग ने गंभीर लापरवाही मानते हुए निलंबित कर दिया है।

बता दें कि पूर्व माध्यमिक शाला कामता के प्राचार्य बनसांकरा निवासी देवलाल साहू 52 वर्ष के खिलाफ छात्राओं ने आरोप लगाते हुए सिमगा थाना में एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसमें बताया था कि जाति और निवास प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर सिमगा में उनके साथ छेड़छाड़ की थी। छात्राओं की शिकायत पर थाना सिमगा में तीन अलग – अलग एफआईआर दर्ज कर आरोपी प्राचार्य को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

इधर, मामले में छात्राओं ने महिला सहायक शिक्षक हेमा देवांगन (एलबी) से भी शिकायत की थी। लेकिन उन्होंने इस गंभीर मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों तक नहीं पहुंचाई। जांच में दोषी पाए जाने पर शिक्षा विभाग ने उन्हें निलंबित कर दिया है।
जिला शिक्षा अधिकारी डॉक्टर संजय गुहे ने कहा कि प्राचार्य ने सिमगा में छात्रों के साथ छेड़खानी की थी जिसके बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। वहीं जांच में यह भी सामने आया कि महिला सहायक शिक्षक एलबी से छात्राओं ने घटना की शिकायत की थी, लेकिन उन्होंने उच्च अधिकारियों को जानकारी नहीं दी। इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया है। फिलहाल वे 15 सितंबर से छुट्टी पर है उनके छुट्टी से वापस आने और उनके बयान के बाद उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Author: Deependra Shukla
मैं पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूँ और वर्तमान में Unfearnews में संपादक (Editor) के रूप में कार्यरत हूँ। पत्रकारिता की बारीकियों को समझने और उसे निष्पक्ष व प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करने का मेरा विशेष अनुभव है। मैंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से 2012-14 में गोल्ड मेडल के साथ पत्रकारिता में स्नातकोत्तर किया है। इसके बाद ETV, News18, Dainik Bhaskar, NDTV, AajTak जैसी देश की प्रतिष्ठित मीडिया संस्थाओं के साथ काम किया है। हमारा विजन: स्वतंत्र, निष्पक्ष और शोध-आधारित पत्रकारिता के माध्यम से समाज को सशक्त बनाना और जनता तक सत्य, निष्पक्ष एवं गहन विश्लेषण के साथ समाचार पहुंचाना। 📩 संपर्क करें: ✉️[deependrashukla501@gmail.com] 🌐 [unfearnews.com] [LinkedIn https://www.linkedin.com/in/deependra-kumar-shukla-12532689?utm_source=share&utm_campaign=share_via&utm_content=profile&utm_medium=android_app] 📞 [9109341789]










